बागबेड़ा : नाश्ता करने आये युवकों पर जानलेवा हमला, चार जख्मी, एक गंभीर
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Jun 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास देर रात को युवकाें के दो गुट में मारपीट हो गयी. मारपीट में सुमित चंद्रवंशी, सचिन पांडेय, विनोद यादव और युवराज जख्मी हो गये. मारपीट में घायल सुमित टीएमएच में और सचिन स्टील सिटी अस्पताल में भर्ती है.
विज्ञापन
घायलों में एक टीएमएच और एक स्टील सिटी अस्पताल में भर्ती
जमशेदपुर :
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास देर रात को युवकाें के दो गुट में मारपीट हो गयी. मारपीट में सुमित चंद्रवंशी, सचिन पांडेय, विनोद यादव और युवराज जख्मी हो गये. मारपीट में घायल सुमित टीएमएच में और सचिन स्टील सिटी अस्पताल में भर्ती है. इस संबंध में सचिन चंद्रवंशी ने रवींद्र यादव, राहुल, आनंद और अन्य चार पांच के खिलाफ लिखित शिकायत बागबेडा थाना में दर्ज करायी है. घटना सोमवार की रात करीब 11:30 बजे की है. घटना के संबंध में सुमित ने बताया कि वह अपने दोस्त सचिन पांडेय, विनोद यादव और युवराज के साथ कुछ खाने के लिए स्टेशन के पास स्थित होटल में गया था. उसी दौरान अचानक से सभी अभियुक्त आये और उन लोगों से उलझ गये. जब उन लोगों ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया. जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस घायलों को पहले सदर अस्पताल लेकर गयी. जहां सभी का इलाज किया गया.बागबेड़ा : महिला ने मारपीट का लगाया आरोप, केस दर्ज
बागबेड़ा की रहने वाली शीला देवी ने अरुण शर्मा, पिंटू, चंटू पर मारपीट करने और उनके ड्राम से सामानों की चोरी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. मामला पुराना विवाद का बताया जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




