Dav cluster-1 sports concluded : ट्रिपल जंप में साक्षी ने स्वर्ण व आयुष ने जीता कांस्य पदक

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर की ओर से आयोजित डीएवी क्लस्ट-1 दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर की ओर से आयोजित डीएवी क्लस्ट-1 दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक्स की स्पर्धाएं हुई. बालिका वर्ग के ट्रिपल जंप स्पर्धा में डीएवी बिष्टुपुर की साक्षी महतो ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष कुमार को कांस्य पदक मिला. 100 और 200 मीटर बालिका वर्ग में सुमोना ईशा मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किये. वहीं, अंडर-14 वर्ग में इशानवी सिद्धी ने कांस्य पदक हासिल किया. गोला फेंक में श्वेता सिंह (अंडर-14) को रजत पदक प्राप्त हुआ. इस प्रतियोगिता में डीएवी एनआइटी, बहरागोड़ा, गुवा, बुंडू, चिरिया, नोवामुंडी, झींकपानी, चाईबासा और बिष्टुपुर के कुल 175 एथलीटों ने हिस्सा लिया. विजेताओं को प्रज्ञा सिंह (प्राचार्या डीएवी बिष्टुपुर), ओपी मिश्रा (डीएवी चाईबासा), रेखा कुमारी (डीएवी एनआइटी), पीके भुइयां (डीएवी नोवामुंडी), माधवी पांडे (डीएवी गुआ), मुकेश कुमार (डीएवी बहरागोड़ा), आकाश कुमार सिन्हा (डीएवी बुंडू). चंद्राणी बनर्जी (डीएवी सिजुआ), विवेकानंद घोष (डीएवी झिंकपानी) ने एक-एक करके पुरस्कृत किया. इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी डीएवी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola