पवन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल हथियार के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2024 9:20 PM
पवन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल हथियार के साथ गिरफ्तार
मानगो ब्रिज के पास बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा फोटो – 9 राहुल सिंह वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो थानांतर्गत नदी किनारे पवन यादव की गोली मार कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल सिंह उर्फ कुतू को पुलिस ने हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया. राहुल अमरनाथ सिंह और प्रदीप सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य व शूटर है.पुलिस ने राहुल को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. उक्त जानकारी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में एसएसपी किशोर कौशल ने संवाददाता सम्मेलन कर दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वह मानगो ब्रिज के आस पास हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना कर घूम रहा है. सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. उसके बाद डीएसपी मुख्यालय वन टीम के साथ मौके पर छापेमारी की. जहां पुलिस को देख कर वह भागने लगा. उसके बाद पुलिस ने उसे मानगो ब्रिज के नीचे से दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया. छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके पास से हथियार और दो जिंदा गोली बरामद की. पुलिस ने बताया कि राहुल ने राजा सिंहन ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड में दौड़ा कर गोली मारी थी. इसके अलावे डिमना रोड में चोरी और छिनतई की घटना को भी अंजाम दिया है. इसके खिलाफ कुल आठ केस दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










