जमशेदपुर में आंख में मिर्च पाउडर डालकर दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, अपराधियों ने फायरिंग भी की

घटना की जानकारी देते व्यापारी साकेत.
Crime News Today in Jamshedpur: जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. पैसे जमा करने स्कूटी से बैंक जा रहे व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर उससे 30 लाख लूट लिये. पीछा करने पर इनोवा में सवार अपराधियों ने फायरिंग भी की. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Crime News Today| जमशेदपुर, संजीव कुमार भारद्वाज : जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में एक बार फिर दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है. गुरुवार को एक व्यापारी की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर उससे 30 लाख रुपए लूट लिये गये. व्यापारी ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, तो इनोवा पर सवार अपराधियों ने व्यापारी साकेत आगीवाल पर गोली भी चलायी. हालांकि, साकेत बाल-बाल बच गये.
स्कूटी सवार व्यापारी को घेरकर उसकी आंखों में डाली मिर्च
अपराधियों ने स्कूटी पर जा रहे साकेत आगीवाल को घेर कर रोका. लुटेरों ने पहले उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया. इसके बाद भी जब साकेत ने पीछा किया, तो बदमाशों ने भागने के क्रम में हवा में गोली भी चलायी है.
बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था साकेत
बताया जाता है कि साकेत रुपए से भरा बैग लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस वहां पहुंच गयी. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. बिष्टुपुर गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी की भी पुलिस टीम मदद ले रही है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक दिन पहले ही ज्वेलरी शॉप में हुई थी लूट
पुलिस ने फिलवक्त कुछ भी बताने से इनकार किया है. सोनारी में बुधवार को स्वर्णाभूषण दुकान से 15 लाख से अधिक के जेवरात लूटकर 6 लुटेरे फरार हो गये थे. जिला पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई हैं, इसी बीच अपराधियों ने बिष्टुपुर में 30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया.
प्रत्यक्षदर्शी पंकज राव ने बताया- पीछा किया, तो गोली चला दी
घटना के चश्मदीद गवाह पंकज राव ने बताया कि वे साकेत जी के पीछे-पीछे स्कूटी से चल रहे थे. घर के पास मंदिर पर साकेत जी ने रुककर प्रणाम किया और आगे बढ़े. तभी अचानक स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और इनोवा कार आगे आ गयी. सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला. पंकज ने कहा- जब मैंने देखा कि बैग छीना जा रहा है, तो तुरंत बदमाश का पीछा किया. तभी उन्होंने हवा में फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर मैं डर गया और रुक गया. इसके बाद वे इनोवा कार और स्कूटी सवार बदमाश सांसद आवास होते हुए डायगनल रोड की ओर भाग निकले.

सीसीटीवी में कैद हुई लूट की पूरी वारदात
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कूटी पर साकेत के पीछे उनका कर्मचारी पंकज राव चल रहा है. तभी गली से स्कूटी पर दो युवक आते हैं और ओवरटेक कर रोकते हैं. वहीं इनोवा कार भी दिख रही है. वारदात के बाद अपराधी किस रास्ते से भागे, इसका भी कुछ हिस्सा कैमरे में कैद है. पुलिस सांसद आवास से डायगनल रोड तक लगे कैमरों की भी जांच कर रही है.
सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया गया अंजाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह लूटकांड पूरी तरह सुनियोजित था. इनोवा का नंबर पहले से हटा दिया गया था. बदमाशों को सटीक जानकारी थी कि साकेत अगिवाल किस समय रुपये लेकर बैंक जायेंगे. आशंका है कि अपराधियों ने उनकी पहले से रेकी की थी. यहां तक कि घर से निकलने की जानकारी भी उन्हें किसी करीबी ने दी. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिरकार अंदर की जानकारी किसने दी.
24 घंटे में दो वारदात, दोनों का समय 12:58, संयोग या साजिश
इस घटना से महज 24 घंटे पहले बुधवार को सोनारी एरोड्रम रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में 10 लाख के जेवरात की डकैती हुई थी. संयोग से दोनों वारदातें दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर हुईं. यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर एक ही समय को क्यों चुना गया.

अपराधियों में खत्म हुआ पुलिस का डर
शहर के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म हो गया है. दो दिनों में पॉश इलाकों में लगातार दो बड़ी वारदातों से कारोबारी वर्ग सहमा हुआ है. चैंबर ऑफ कॉमर्स और कई व्यापारिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है. व्यापारियों का कहना है कि अब अपराधी शहर की सड़कों पर बेखौफ हो गये हैं. दिनदहाड़े शहर के दो पॉश इलाकों में वारदात को अंजाम देकर भाग जाना, इस बात का सबूत है कि अपराधियों को पुलिस से कोई डर नहीं रह गया है. यदि शीघ्र ही पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती है, तो व्यापारी वर्ग का कारोबार करना मुश्किल हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें
ये क्या बोल गये कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति- कांग्रेस के सिस्टम से चल रही एनडीए सरकार!
8 अगस्त को कोलकाता से आयी बिरसा जैविक उद्यान की इकलौती मादा जिराफ ‘मिष्टी’ की मौत
झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 4 से 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




