Jamshedpur news. संगठन को मजबूत करने को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें : विधायक
Updated at : 28 Jan 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विधायक पूर्णिमा साहू ने की बैठक
विज्ञापन
Jamshedpur news.
भाजपा के संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एग्रिको स्थित विधायक पूर्णिमा साहू के आवासीय कार्यालय पर आयोजित की गयी. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से शामिल हुईं.इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का एक प्रमुख अवसर है. हमें अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ इस लक्ष्य को पूरा करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बस्ती क्षेत्र और मोहल्ले में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी से जोड़कर और प्राथमिक सदस्य बनाने की अपील की. बैठक में काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




