chess Debanjan chapmion : देबांजन सिन्हा बने चैंपियन

Updated at : 27 Jan 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
chess Debanjan chapmion : देबांजन सिन्हा बने चैंपियन

jamshedpur sports news chess. चाईबासा में आयोजित नवीन कुमार सिन्हा मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता देबांजन सिन्हा चैंपियन बने

विज्ञापन

जमशेदपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की ओर से चाईबासा में आयोजित 5वीं नवीन कुमार सिन्हा मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया. कुल नौंक में से से 8 अंक लाकर जमशेदपुर के देबांजन सिन्हा प्रथम रहे. चंडीगढ़ के हिमल गुस्सेन (8 अंक) व पश्चिम बंगाल के अर्पण दास (7.5 अंक) द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. 7.5 अंक के साथ ओडिशा के कर्जी मनेंद्र व तपन बंडामुंडी चौथे व पांचवें स्थान पर रहे. इसमें आठ राज्यों के 227 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें अंतरराष्ट्रीय शतरंज मास्टर चंडीगढ़ के हिमल गुस्सेन ने भी हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड 87 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अंडर-15 आयु के 150 खिलाड़ी थे. …प्रतियोगिता के परिणाम… बेस्ट अनरेटेड : प्रथम कुमार डिंपल, अंडर-11 बॉयज में ऋषि राज, अंडर-13 में कुश मुंधड़ा, अंडर-15 में प्रज्ज्वल सरकार, अंडर-11 गर्ल्स में सौजन्य सुभाषिनी पाल, अंडर-13 गर्ल्स में समृद्धि प्रिया, अंडर-15 गर्ल्स में अदिति कश्यप प्रथम स्थान पर रही. बेस्ट वेटरन : राजेश कुमार बेस्ट पश्चिम सिंहभूम प्लेयर : तनिष्क कुमार बेस्ट वूमन : वीणा कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola