Cbse cluster-3 basketball tournament: केपीएस बर्मामाइंस व सेंट मेरीज व आरएमएस ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

विद्या भारती चिन्मया विद्याल, टेल्को में आयोजित सीबीएसइ क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. विद्या भारती चिन्मया विद्याल, टेल्को में आयोजित सीबीएसइ क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये. अंडर-19 बालक वर्ग में डीपीएस बोकारो, एमजीएम बोकारो तथा डीपीएस गया की टीम विजेता बनी. वहीं अंडर-19 बालिका में केपीएस बर्मामाइंस, डीपीएस बोकारो और डीपीएस धुर्वा (रांची) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. अंडर-17 बालक वर्ग में श्री अय्यप्पा स्कूल बोकारो, महाबोधि ट्री गया, विद्या विहार पूर्णिया, धनबाद पब्लिक स्कूल और बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा की टीम विजेता रही. अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट मेरीज मसौरी और आरएमएस खूंटडीह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल की. अंडर-14 बालिका वर्ग में माउंट लिटेरा जी जमशेदपुर की टीम विजेता बनी. अंडर-14 बालक वर्ग में डीपीएस रांची व सेंट पॉल स्कूल हाजीपुर की टीम ने जीत हासिल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola