ePaper

जुगसलाई : ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की बुजुर्ग मां की मौत

Updated at : 21 Jun 2024 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
जुगसलाई : ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की बुजुर्ग मां की मौत

जुगसलाई : ट्रेन की चपेट में आने से कारोबारी की बुजुर्ग मां की मौत

विज्ञापन

बिष्टुपुर में आयोजित योग शिविर में शामिल होने गई थी सरोज देवी

रेलवे फाटक पार करने के दौरान अचानक आयी ट्रेन की चपेट में आ गयी

जमशेदपुर.

जुगसलाई रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से जुगसलाई नया बाजार निवासी व कारोबारी राजकुमार मित्तल की मां सरोज देवी की मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. सूचना मिलने पर मृतका के घरवाले भी वहां पहुंचे. नजारा देख घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजन के अनुसार सरोज देवी बिष्टुपुर में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लेकर टेंपो से जुगसलाई गोलचक्कर के पास पहुंची. टेंपो से उतर कर सरोज देवी पैदल बंद पड़े रेलवे फाटक की ओर से रेल लाइन पार कर रही थी. इसी बीच ट्रेन आ गई, जिससे वह घबरा गयी. चप्पल रेलवे ट्रैक में फंस गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. सूचना मिलने पर रेल और जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार यह फाटक बंद हो चुका है. फाटक के बंद होने के बावजूद लोग जान की बाजी लगाकर यहां से आना जाना करते हैं. फुट ओवरब्रिज बनाने की बात करीब एक साल से की जा रही है, लेकिन आज तक यह नहीं बन पायी है. इस कारण ऐसी घटना हो गयी है. इसको लेकर आम लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola