Jamshedpur News : साकची में बीच सड़क पर ''बुल फाइटिंग'' मची अफरा-तफरी, जाम

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

साकची के पुराना पुस्तक भंडार के पास सोमवार को अचानक माहौल उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब दो सांड आपस में भिड़ गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

साकची के पुराना पुस्तक भंडार के पास सोमवार को अचानक माहौल उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब दो सांड आपस में भिड़ गये. सड़क पर ही ””दंगल”” शुरू हो गया. दोनों सांड इतने उग्र थे कि चारों ओर घूम-घूमकर गाड़ियों को टक्कर मारने लगे. देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी और जाम की स्थिति बन गयी.

डूरंड कप का टूर कार्यक्रम अभी खत्म ही हुआ था, वरना भीड़ में भारी अफरा-तफरी मच सकती थी. मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को हटाया, तब जाकर लोगों को चैन की सांस मिली और यातायात बहाल हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola