Jamshedpur News : ईंट-गिट्टी और बालू सप्लाई व ढुलाई बंद, दिहाड़ी मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

शहर में ईंट-गिट्टी और बालू सप्लाई व ढुलाई बंद होने से दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पिछले चार दिनों से मजदूर काम नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं.

विज्ञापन

लगातार चौथे दिन हड़ताल पर रहे बिल्डिंग मेटेरियल ढुलाई में लगे चालक-खलासी

डीसी ने एसओपी बनाने का दिया आदेश

Jamshedpur News :

शहर में ईंट-गिट्टी और बालू सप्लाई व ढुलाई बंद होने से दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पिछले चार दिनों से मजदूर काम नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं. इधर गुरुवार को काम नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने श्रमिक भवन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. मजदूरों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की, ताकि उनकी रोजी-रोटी चल सके.

शहर में ईंट-गिट्टी और बालू सप्लाई व ढुलाई बंद होने से करीब एक लाख दिहाड़ी मजदूर और बिल्डिंग मेटेरियल ढुलाई में लगे चालक-खलासी प्रभावित हैं. साथ ही कई निर्माण कार्य ठप पड़ गया है. बिल्डिंग मेटेरियल ढुलाई करनेवाले वाहन चालक पुलिस-प्रशासन द्वारा परेशान किये जाने से नाराज हैं और बीते रविवार से हड़ताल पर हैं.

प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

वाहन चालकों का आरोप है कि स्टॉक से बालू-गिट्टी उठाव करने पर पुलिस द्वारा चालान की मांग की जाती है, नहीं दिखाने पर भारी- भरकम जुर्माना और गाड़ी जब्त कर लिया जाता है, जबकि सप्लायर द्वारा विभाग को चालान देकर माल लाया जाता है. सप्लायर एक ही माल के बदले दो-दो चालान क्यों दें, इसके लिए प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था करे, अन्यथा माल ढुलाई नहीं करेंगे. इस मामले में उपायुक्त ने हस्तक्षेप कर ऐसे वाहन चालकों के लिए एसओपी बनाने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola