जमशेदपुर में ब्लैक फंगस से पहली मौत, इस इंजेक्शन की कमी बनी मौत की वजह, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मांगी गयी थी मदद
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 May 2021 10:20 AM
दो दिन पहले इलाज के लिए टीएमएच लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मरीज को ब्लैक फंगस के लक्षण हैं. साथ ही इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लाने के लिए कहा, लेकिन इंजेक्शन जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में नहीं मिला.
Jharkhand News, Jamshedpur News जमशेदपुर : आदित्यपुर धीराजगंज के 35 वर्षीय मनोज कुमार की ब्लैक फंगस से मंगलवार की रात में मौत हो गयी. कोल्हान में ब्लैक फंगस से यह पहली मौत है. मृतक के मामा ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने पर मनोज को कांतिलाल कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ठीक होने पर वह घर आ गये, लेकिन कुछ दिन बाद उनकी तबीयत फिर से खराब हो गयी और उन्हें देखने में परेशानी हो रही थी.
दो दिन पहले इलाज के लिए टीएमएच लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मरीज को ब्लैक फंगस के लक्षण हैं. साथ ही इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लाने के लिए कहा, लेकिन इंजेक्शन जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में नहीं मिला.
बताया कि मृतक के परिजनों ने इंजेक्शन के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय से लेकर सरायकेला-खरसावां के प्रभारी सिविल सर्जन बी मार्डी से संपर्क किया, लेकिन मदद नहीं मिली. मरीज को टीएमएच में भर्ती कराने के लिए दो बार ले गये, लेकिन इंजेक्शन नहीं होने की बात कह लौटा दिया गया और मंगलवार को इलाज के अभाव में घर पर ही मौत हो गयी.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










