Jamshedpur News : बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल आज

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में बदहाल बिजली व्यवस्था और गहराते पेयजल संकट को लेकर भाजपा अब झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में है.

विज्ञापन

डीसी ऑफिस घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

28 मंडलों से हजारों कार्यकर्ता साकची भाजपा कार्यालय में जुटेंगे

भाजपा बोली- जनता के आक्रोश की आवाज बनेगा यह प्रदर्शन

Jamshedpur News :

भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में बदहाल बिजली व्यवस्था और गहराते पेयजल संकट को लेकर भाजपा अब झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में है. गांव से लेकर शहर तक अनियमित बिजली आपूर्ति, घंटों की अघोषित कटौती, ठप जलापूर्ति, खराब चापाकल और सूखते जलस्रोतों से त्रस्त जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर 7 मई गुरुवार को जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना झारखंड में भ्रष्टाचार और सरकारी उदासीनता की भेंट चढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती और जलसंकट ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है.

28 मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में होंगे शामिल

संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र के 28 मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता और आमजन सुबह 10:30 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित होंगे. वहां से सभी कार्यकर्ता झंडा, बैनर और तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे, जहां राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता के धैर्य, पीड़ा और आक्रोश की आवाज है. कहा कि 7 मई का यह प्रदर्शन झामुमो-कांग्रेस सरकार की विफलताओं और संवेदनहीनता के खिलाफ जनता के आक्रोश का बड़ा संदेश साबित होगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola