Jamshedpur news. महाकुंभ स्नान के बाद मुगलसराय से टाटानगर लौट रही भुइयांडीह की 70 वर्षीय महिला लापता

Updated at : 28 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. महाकुंभ स्नान के बाद मुगलसराय से टाटानगर लौट रही भुइयांडीह की 70 वर्षीय महिला लापता

टाटानगर में ग्रुप के 44 लोग उतरे, लेकिन कांति देवी का कोच में मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग मिला, जीआरपी में सनहा कराया दर्ज

विज्ञापन

Jamshedpur news.

महाकुंभ से टाटानगर लौट रही भुइयांडीह स्थित छायानगर में रहनेवाली कांति देवी (70) लापता हो गयीं हैं. तीन दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं मिलने पर जीआरपी थाना में कांति देवी की गुमशुदगी की लिखित जानकारी पड़ोसी श्याम दास द्वारा दर्ज करायी गयी है.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए श्याम दास ने बताया कि छायानगर से अभय सिंह, बाबू, विभूति, राहुल नाग समेत 45 पुरुष-महिलाओं का जत्था महाकुंभ में शामिल होने के लिए 24 जनवरी को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन से रवाना हुआ था. सभी लोग एक साथ मुगलसराय स्टेशन होते हुए प्रयागराज महाकुंभ स्थल पर पहुंचे. इसके बाद स्नान कर सभी 25 जनवरी को सुबह मुगलसराय स्टेशन आ गये. वहां पर छायानगर के ही रहनेवाले राहुल नामक युवक की मुलाकात कांति देवी से हुई. राहुल भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए टाटानगर से गया था. उसने कांति देवी से बात की, तो मालूम चला कि उनके पास पैसे नहीं है. राहुल ने कांति देवी समेत आठ महिलाओं के टिकट अपने पैसे से कटा कर दे दिया और उन्हें सौंप कर वह रवाना हो गया. इसके बाद सभी लोग जहां जगह मिली, ट्रेन में सवार हो गये. टाटानगर पहुंचने पर छायानगर से सभी 44 लोग उतर गये, लेकिन कांति देवी नहीं उतरी. उनकी सीट पर जब जाकर देखा गया, तो सिर्फ उनका बैग लावारिस हालत में मिला. इसके बाद उनका बैग साथियों ने उतार लिया. बैग में कपड़े व मोबाइल फोन था. काफी देर तक ट्रेन के विभिन्न वॉशरूम में कांति देवी की तलाश की गयी, लेकिन वे नहीं मिलीं. इसके बाद जीआरपी को इसकी जानकारी प्रदान की गयी. महिला को बोलने या चलने-फिरने में किसी तरह की दिक्कत नहीं है. वह कहां चली गयी, इसको लेकर सभी लोग परेशान हैं. श्याम दास ने बताया कि जीआरपी के पुलिस पदाधिकारियों ने मुगलसराय से पुरी तक के स्टेशनों को मैसेज भेजने का आश्वासन दिया है. परिवार के लोग महिला को खोजने के लिए सड़क मार्ग से मुगलसराय स्टेशन के लिए रवाना हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola