Jamshedpur News : आसनसोल-पुरुलिया मेमू 19 को रद्द, टाटानगर-बराभूम मेमू आद्रा तक ही चलेगी
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Sep 2025 1:04 AM
विज्ञापन
Jamshedpur News : आद्रा रेल डिविजन में विकास कार्यों का हवाला देते हुए सोमवार से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का फैसला किया गया है.
विज्ञापन
आद्रा रेल डिविजन में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट, कुछ के मार्ग बदले
Jamshedpur News :
आद्रा रेल डिविजन में विकास कार्यों का हवाला देते हुए सोमवार से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का फैसला किया गया है. रेलवे ने 19 सितंबर को आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) को रद्द कर दिया है. इसके अलावा आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) को 19 व 21 सितंबर को भी रद्द करने का फैसला किया गया है. आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078) को 19 और 21 को रद्द करने का फैसला किया गया है. रेलवे ने 16 व 19 सितंबर को टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056-68060) को शॉर्ट टर्मिनेट करते हुए आद्रा तक ही चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन की सेवा आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यात्रियों को नहीं मिल पायेगी. वर्द्धवान-हटिया-वर्द्धवान मेमू (13053-13504) 16, 18, 19 व 21 सितंबर को गोमो तक ही चलेगी. गोमो-हटिया-गोमो के बीच यात्रियों को संबंधित तिथियों के दौरान इस रेलगाड़ी की सेवा नहीं मिल पायेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम (18019-18020) मेमू 15 से 19 व 21 सितंबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही चलेगी. इस रेलगाड़ी की सुविधा संबंधित तिथियों के दौरान बोकारो-धनबाद-बोकारो के यात्रियों को नहीं मिलेगी. विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है. रेलवे ने री-शिड्यूल का विवरण जारी करते हुए बताया कि बक्सर-टाटा एक्सप्रेस (18184) 21 सितंबर को बक्सर से 90 मिनट देरी से रवाना होगी. हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 16 सितंबर को हटिया से दो घंटे देर से रवाना होगी. धनबाद-बाकुड़ा-झाड़ग्राम पैसेंजर (68088) 21 सितंबर को धनबाद से एक घंटा देरी से रवाना होगी. इसके अलावा टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601) 1, 17 व 20 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी है. यह ट्रेन चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी. इन तिथियों में यह ट्रेन चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी होकर नहीं चलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










