अनुष्का व भूमिका ने अरुणाचल प्रदेश को 33 रन पर समेटा

WOMEN CRICKET : चंडीगढ़ के महाजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बीसीसीआइ महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने अरुणाचल प्रदेश की टीम को 130 रन से करारी मात दी
जमशेदपुर. चंडीगढ़ के महाजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बीसीसीआइ महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने अरुणाचल प्रदेश की टीम को 130 रन से करारी मात दी. झारखंड की जीत में तेज गेंदबाज अनुष्का परमार व भूमिका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. चोट के बाद वापसी कर रही अनुष्का ने अपने शुरुआती तीन ओवर में मात्र दस रन देकर तीन विकेट लिये. वहीं, भूमिका ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने 2.5 ओवर में बिना कोई रन खर्च किये हुए तीन विकेट हासिल किया. झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 163 रन बनाये थे. प्रियंका लूथरा ने नाबाद 54, कुमारी पलक ने 53 व सिमरन कौर ने 36 रन बनाये. जवाब में अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 12.5 ओवर में 33 रन पर ढेर हो गयी. झारखंड का अगला मैच चार अक्तूबर को उत्तरप्रदेश से होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Jamshedpur News in Hindi : यहां जमशेदपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




