ePaper

योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ मचा रही धमाल, है जमशेदपुर कनेक्शन

Updated at : 20 Sep 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Ajay The Untold Story of a Yogi

जमशेदपुर के अजय ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनायी है फिल्म.

Ajay The Untold Story of a Yogi: जमशेदपुर के अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म का निर्माण किया है. इस फिल्म ने अभी से सिनेमा हॉल में धमाल मचा दिया है. खासकर उत्तर प्रदेश के सिनेमा हॉल में.

विज्ञापन

Ajay The Untold Story of a Yogi| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज हुई. फिल्म रिलीज होने के पहले ही चर्चा मे आ गयी थी. पहले दिन ही फिल्म ने धमाल मचाया है. फिल्म के निर्माता अजय मेंगी जमशेदपुर के रहने वाले हैं. इसलिए शहरवासी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

उत्तर प्रदेश में फिल्म ने किया अच्छा बिजनेस

खासकर उत्तर प्रदेश में काफी अच्छा बिजनेस किया है. वहीं, दक्षिण में कई स्थानों पर पोस्टर पर कालिख पोत दी गयी, जबकि सऊदी अरब ने इसे बैन कर दिया है. अजय मेंगी ने दावे के साथ कहा कि अगर यह फिल्म किसी को ‘प्रोपेगेंडा’ लगती है, तो उसके टिकट के पैसे वापस कर देंगे. फिल्म में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पत्रकार और अनंत जोशी सीएम योगी का किरदार निभाया है.

अमेरिका में रह रहे जमशेदपुर के अजय ने बनायी है फिल्म

ओल्ड सीतारामडेरा निवासी अजय अब अमेरिका में रह रहे हैं. उनके पिता किशन लाल टेल्को में कर्मचारी थे, जबकि माता गृहिणी थीं. तीन भाइयों में वह सबसे छोटे हैं, उनसे छोटी एक बहन है. अजय का विवाह जुगसलाई की रितू आहूजा के साथ हुआ है. अजय के भाई संजय भी इन दिनों अमेरिका में ही हैं. पिछले दिनों वे दिल्ली में अपने चचेरे भाई और शहर के व्यवसायी जवाहर बिग के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली आये थे. व्यवसायी ओम प्रकाश जग्गी ने कहा कि अजय मेंगी उनका भगिना है. शहर छोड़ने के बाद वे लोग जब भी जमशेदपुर आये, उनके घर-परिवार के साथ ही रहे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोलमुरी संत जोसेफ स्कूल से प्राप्त की है आरंभिक शिक्षा

साधारण पृष्ठभूमि से आनेवाले अजय ने गोलमुरी स्थित संत जोसेफ स्कूल से स्कूलिंग की है. इसके बाद उन्होंने नागपुर के रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की और बाद में आरआइटी से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री पूरी की. छह माह पूर्व अजय जमशेदपुर आये थे. तब उन्होंने कहा था कि जब भी वे शहर आते हैं, तो उनके मन में कई यादें ताजा हो जाती हैं. अपने गृहनगर आना हमेशा पुरानी यादों को ताजा करने जैसा है. उन्हें यहां आकर खुशी होती है. 1998 में शहर छोड़ने के बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की. फिर रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखा.

‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का पोस्टर.
  • ओल्ड सीतारामडेरा के रहनेवाले अजय मेंगी ने किया है फिल्म का निर्माण
  • टाटा स्टील में की है नौकरी, फिल्म रिलीज होने पर मिल रही बधाई
  • फिल्म में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अनंत जोशी ने किया है अभिनय

टेलीविजन सीरियल में किया है अभिनय

अजय ने कहा कि उनकी पसंदीदा यादों में स्कूल के कार्यक्रम, स्ट्रीट फ़ूड स्टॉल और जुबिली पार्क के पास दोस्तों के साथ बिताई शामें शामिल हैं, ऐसे पल जो आज भी उनकी कहानी कहने की प्रेरणा देते हैं. अभिनय उनका बचपन का सपना था, लेकिन मुंबई में अजय के शुरुआती संघर्षों ने उन्हें वह सफलता नहीं दिलाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. उन्होंने एक टेलीविजन सीरी में छोटी सी भूमिका निभाई, लेकिन आर्थिक तंगी ने उन्हें जमशेदपुर लौटने के लिए मजबूर कर दिया, जहां उन्होंने एक स्थिर करियर के लिए टिस्को में नौकरी कर ली. बाद में अजय अपनी पत्नी रितु मेंगी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका चले गये. आज, वे हिल्टन, विन्धम और मैरियट ब्रांड के तहत तीन प्रमुख होटलों के मालिक हैं और उनका प्रबंधन करते हैं.

अभिनय करना था बचपन का सपना

अजय ने कहा कि उनकी पसंदीदा यादों में स्कूल के कार्यक्रम, स्ट्रीट फ़ूड स्टॉल और जुबिली पार्क के पास दोस्तों के साथ बिताई शामें शामिल हैं. ऐसे पल जो आज भी उनकी कहानी कहने की प्रेरणा देते हैं. अभिनय उनका बचपन का सपना था, लेकिन मुंबई में अजय के शुरुआती संघर्षों ने उन्हें वह सफलता नहीं दिलाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. उन्होंने एक टेलीविजन सीरियल में छोटी सी भूमिका निभाई, लेकिन आर्थिक तंगी ने उन्हें जमशेदपुर लौटने के लिए मजबूर कर दिया, जहां उन्होंने एक स्थिर करियर के लिए टाटा स्टील में नौकरी कर ली. बाद में अजय अपनी पत्नी रितु मेंगी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका चले गये. आज, वे हिल्टन, विन्धम और मैरियट ब्रांड के तहत तीन प्रमुख होटलों के मालिक हैं और उनका प्रबंधन करते हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर एरिया, झारखंड में 4 दिन तक वर्षा का येलो अलर्ट

रांची में ईस्ट टेक 2025 : ‘एमएसएमई और झारखंड में डिफेंस कॉरिडोर विकास’ पर मंथन

कुड़मी आंदोलन की वजह से धनबाद मंडल की 23 ट्रेनें प्रभावित, राजधानी एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेन रद्द

Dhanbad News : खेमका के कर्मियों ने नियमित वेतन व बोनस के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola