Jamshedpur news. एआइएसएफ ने एलबीएसएम कॉलेज में छात्र इकाई का किया गठन
Updated at : 22 Feb 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन

अध्यक्ष सोनू कुमार साव, उपाध्यक्ष सूरज पात्रो व सचिव बने चंदन पात्रो
विज्ञापन
Jamshedpur news.
साकची स्थित यूनियन कार्यालय में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआइएसएफ) के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस प्रेसवार्ता में उपस्थित जिला सचिव मुकेश रजक ने पत्रकारों को बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय में आये दिन विधार्थी के समस्याएं बढ़ती जा रही है. इसमें छात्रों का समय पर परीक्षा नहीं लेना एवं विश्वविद्यालय में विद्यार्थी के लिए सुविधाओं का अभाव, कॉलेज में प्रोफेसर की कमी के साथ साथ और अन्य समस्याएं लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही इस दौरान एआइएसएफ की ओर से एलबीएसएम के छात्र इकाई का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सोनू कुमार साव, उपाध्यक्ष सूरज पात्रो, सचिव चंदन पात्रो, सह सचिव जगन्नाथ सरदार, कृतिका कुमारी व कोषाध्यक्ष संदीप कौर को बनाया गया. इस दौरान जिला सचिव मुकेश रजक ने कहा जिन साथियों को जिम्मेदारी दी गयी है वे अपने पूरी लगन और निष्ठा के साथ छात्रों की उन्नति के लिए कार्य करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




