मानगो : 407 ट्रक ने ठेला में मारी टक्कर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 8:49 PM
मानगो : 407 ट्रक ने ठेला में मारी टक्कर
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो थानांतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर -9 के पास एक अनियंत्रित 407 ने सड़क किनारे ठेले पर नाश्ता – चाय दुकान पर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में ठेला और उस पर रखा हुआ सामान क्षतिग्रस्त कर लिया. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना में दुकान का संचालक बाल बाल बच गया. दुर्घटना के बाद आस पास के लोगों ने 407 गाड़ी के चालक को पकड़ लिया. उसके बाद उसने फोन कर गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाया. इसके बाद ठेला मालिक को मुआवजा राशि दी. इसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं जानकारी मिलने पर मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मामला शांत होने के कारण पुलिस मौके से चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










