ए डिवीजन : कातिन क्लब और विकास समिति की टीमें जीती

जमशेदपुर. जेएसए फुटबॉल लीग के ए डिवीजन वर्ग गुरुवार को कुल दो मुकाबले खेले गये. आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप-ए के मैच में कातिन फुटबॉल क्लब ने
जमशेदपुर. जेएसए फुटबॉल लीग के ए डिवीजन वर्ग गुरुवार को कुल दो मुकाबले खेले गये. आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप-ए के मैच में कातिन फुटबॉल क्लब ने छोटानागपुर की टीम को 2-1 से शिकस्त दी. कातिन क्लब की ओर से जलेश्वर मुर्मू (41वें व 46वें) ने दो गोल दागे. छोटानागपुर फुटबॉल की ओर से जीतू मुंडा ने गोल दागकर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया. इधर टिनप्लेट मैदान में खेले गये ग्रुप-बी के मैच में विकास समिति की टीम ने बरहा डिशोम फुटबॉल टीम को 1-0 से मात दी. विकास समिति के मुकेश मांझी (69वें) ने मैच का एक मात्र गोल किया. शुक्रवार को टिनप्लेट में विजन एपेक्स और सिद्धो कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन के बीच मैच होगा. आर्मरी मैदान में डोबो संग्राम संघ और सिद्धो-कान्हू मेमोरियल क्लब के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों मुकाबले साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




