Hp bodhanwala trophy jamshedpur win: विवेक व चंदन मुखी का शानदार प्रदर्शन, जमशेदपुर जीता

Updated:
विज्ञापन
Hp bodhanwala trophy jamshedpur win: विवेक व चंदन मुखी का शानदार प्रदर्शन, जमशेदपुर जीता

जमशेदपुर व देवघर के बीच गुरुवार को सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट ‘ एचपी बोधनवाला ट्रॉफी’ का एक मैच में रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर व देवघर के बीच गुरुवार को सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट ‘ एचपी बोधनवाला ट्रॉफी’ का एक मैच में रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में जमशेदपुर की टीम 203 रनों से विजयी रही. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 424 रन बनाए. विवेक कुमार ने 122 व शरणदीप सिंह भाटिया ने 60 रन बनाए. देवघर के भास्कर चौधरी ने दो विकेट लिये. जवाब में देवघर की टीम 37.4 ओवर में 221 रन पर सिमट गयी. राघव श्रणम ने 105 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर चंदन मुखी ने छह व शिवम कुमार ने दो विकेट लिये. चंदन मुखी प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola