IPL 2026: RCB ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI

आरसीबी बनाम एसआरएच मैच, Pic- Social Media/X
IPL 2026: RCB vs SRH के ओपनिंग मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस. आरसीबी ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया. जानिए दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में किस-किस खिलाड़ी को जगह दी है.
Highlights
IPL 2026 का आगाज हो गया है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 19वें सीजन का ओपनिंग मैच है. इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है, वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रखे गए हैं. बता दे कि आरसीबी की टीम इस मैच में हाथ पर काले रंग की पट्टी बांध कर खेल रही है.
दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
RCB की प्लेइंग 11:- विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर.
SRH की प्लेइंग इलेवन:- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन.
ईशान किशान और रजत पाटीदार का बयान
टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, हर कोई पूरी तरह से फिट है और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने की पूरी कोशिश करेंगे.
इसके अलावा टॉस के बाद ईशान किशन बोले यह एक ताजा विकेट लग रहा है, पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने से कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें कुछ भी नया शुरू करने की जरूरत नहीं है. हमें बस अपनी योजनाओं पर अमल करना है. सभी खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं.
RCB के खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर आए
IPL 2025 में आरसीबी की जीत के बाद विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद अब आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में बेंगलुरु टीम के खिलाड़ियों ने उन सभी मृतकों को श्रद्धांजली देने के लिए हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच में हाथ पर काली पट्टी बांधी है. इसके अलावा प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी टीम 11 नंबर की जर्सी पहनकर ही प्रैक्टिस कर रही थी.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने चोट पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब होंगे टीम में शामिल
महिलाओं पर योगराज सिंह का विवादित बयान, बोले- पत्नियों के कहने पर संन्यास लेते हैं क्रिकेटर
IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर खेलेगी RCB, जानें क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




