Jfc vs mohan bagan match on 4th of april : जेएफसी व मोहन बगान का मैच 4 को, टिकटों की बिक्री शुरू
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 26 Mar 2026 9:15 PM
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व मोहन बगान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व मोहन बगान के बीच चार अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए मोहन बगान की टीम तीन अप्रैल को शहर पहुंचेगी. वहीं, इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर शुरू हो गयी है. अभी तक कुल तीन हजार टिकटों की बिक्री की जा चुकी है. इसके अलावा टिकटों की बिक्री बॉक्स ऑफिस से भी की जायेगी. दूसरी ओर जमशेदपुर की टीम के खिलाड़ी सात दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शहर पहुंच रहें है. शनिवार से जेएफसी का आधिकारिक अभ्यास कोच ओवन कॉयल की निगरानी में शुरू होगी. जेएफसी के निकोला स्टोजानोविच और लाजा, निखिल, अमृत और आयुष, सौरव, जर्मनप्रीत, रे तचिकावा, इजे जैसे खिलाड़ी छुट्टी के दौरान देश के व विदेश के पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










