समाज के लिए बनेगा भव्य भवन

ब्रह्मर्षि समाज के पारिवारिक मिलन समारोह में लिया गया संकल्प23 मई को देवघर में समाज की दो विधवाओं की होगी शादीभवन के लिए 22 लाख में भाटिया में ली गयी जमीन आदित्यपुर : अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला-खरसावां 17वें पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के भवन निर्माण हेतु संकल्प लिया गया. इसमें बताया गया कि […]
ब्रह्मर्षि समाज के पारिवारिक मिलन समारोह में लिया गया संकल्प
23 मई को देवघर में समाज की दो विधवाओं की होगी शादी
भवन के लिए 22 लाख में भाटिया में ली गयी जमीन
आदित्यपुर : अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला-खरसावां 17वें पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के भवन निर्माण हेतु संकल्प लिया गया. इसमें बताया गया कि भाटिया बस्ती में भवन निर्माण हेतु 22 लाख रुपये में जमीन ली गयी है. जमीन की कीमत का पूरा भुगतान व भवन निर्माण का खर्च जुटाया जा रहा है. जयप्रकाश उद्यान में आयोजित उक्त कार्यक्रम अंजना सिंह को महिला प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया. साथ ही दो विधवा महिलाओं के देवघर में विवाह के लिए 23 मई की तिथि तय की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन भगवान परशुराम व स्वामी सहजानंद सरस्वती
की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिवल्लभ सिंह आरसी, डॉ एनके सिंह, कर्नल आरपी सिंह, उपेंद्र शर्मा, ब्रजभूषण सिंह, अशोक चौधरी, कुमार समर मुन्ना, विकास सिंह, मुन्ना शर्मा, नित्यानंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, जय नारायण शर्मा, श्रीराम ठाकुर, राजीव मोहन सिंह, हरिशंकर प्रसाद सिंह, रमेश कुमार, नवल किशोर, अवनी कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, दीपू सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, नरेंद्र चौधरी, रामाशंकर राय, सुनील सिंह, अशोक कुमार, केएन ठाकुर, अवधेश्वर ठाकुर, समेत कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर चंद्रभूषण सिंह उर्फ लालबाबू सिंह ने व संचालन विमल कुमार सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




