पुरुलिया में पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बंद कमरे में हुई 'अंदर की बात'

Updated at : 29 Mar 2026 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुलिया में पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बंद कमरे में हुई 'अंदर की बात'

ममता बनर्जी

Bengal Election: बंगाल में विधानसभा चुनाव सिर पर है. तृणमूल कांग्रेस चौथी बार बंगाल जीतने का दावा कर रही है. विरोधी आक्रामक है. ऐसे में जैसे ही ममता बनर्जी को पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं की नाराज का पता चला वो तत्काल सक्रिय हुई और नाराज कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उम्मीद की जा रही है कि पार्टी के अंदर सबकुछ सही हो जायेगा.

विज्ञापन

Bengal Election: पुरुलिया: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जारी है. विभिन्न दलों में वोटरों के साथ-साथ पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओं को भी मनाने का काम चल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पार्टी के अंदर उठी नाराजगी को खत्म करने की पहल शुरू कर दी है. ममता बनर्जी ने पुरुलिया में नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बंद कमरे में उन्होंने नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उन्हें चुनाव प्रचार में जुट जाने का निर्देश दिया. तृणमूल सुप्रीमो ने नाराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों से साफ शब्दों में कहा कि पार्टी उनकी बातों पर गंभीरता से विचार करेगी और कार्रवाई करेगी, लेकिन अभी सभी को एमजुट होकर चुनाव जीतने में लग जाना है. ममता ने उन्हें होटल से सीधा पार्टी प्रचार में लग जाने का आदेश दिया.

नाराज कार्यकर्ताओं को ममता पर भरोसा

करीब दो घंटे तक होटल में चली इस बैठक में ममता बनर्जी ने नाराज कार्यकर्ताओं को पार्टी के फैसले के पीछे का कारण बताया. अंतर की बात जानकर कार्यकर्ता भी संतुष्ट दिखे. कमरे से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है. हम सब पार्टी के लिए काम करेंगे. तृणमूल कांग्रेस ने मिलकर काम करने का संदेश आज से नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव के समय से ही दिया है. पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी पहले ही कह चुके हैं कि हमें मिलकर काम करना होगा. ममता बनर्जी के खुद इस मसले पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पार्टी के अंदर का असंतोष काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद की जा रही है.

वर्तमान विधायक के खिलाफ था गुस्सा

बताया जाता है कि कुछ लोग पार्टी के निवर्तमान मंत्री के काम से असंतुष्ट थे और उन्होंने राज्य नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की. फिर चुनाव प्रचार के लिए जिले में आई तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उन असंतुष्ट लोगों को बुलाया. मानबाजार विधानसभा के असंतुष्ट लोगों के साथ-साथ जयपुर विधानसभा जिला परिषद के नेतृत्व, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार और पुरुलिया नगर पालिका के पूर्व पार्षद बैद्यनाथ मंडल को भी बुलाया गया. उन्होंने उनसे मुलाकात की और उनकी नाराजगी और विरोध सुनने के बाद उनसे चुनाव कार्य में जुट जाने को कहा. सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने मानबाजार विधानसभा की निवर्तमान विधायक और राज्य मंत्री संध्या रानी टुडू के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की थी. उनका दावा था कि उनके क्षेत्र में विकास ठीक से नहीं हो रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संध्या कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं देती हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी से ऊपर कोई नहीं

बताया जाता है कि राज्य के शहरी विकास विभाग ने पुरुलिया नगर पालिका बोर्ड को उचित विकास कार्य न करने का आरोप लगाते हुए भंग कर दिया. तब से पार्टी पार्षद नाराज हैं. उम्मीदवार की घोषणा के बाद भी उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया. कई बार बैठकें बुलाने के बावजूद पार्टी पार्षद अनुपस्थित रहे. इनमें वार्ड नंबर 19 के पार्षद बैद्यनाथ मंडल को भी बुलाया गया. पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का आदेश दिया. हालांकि नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार मैदान में उतरेंगे. जिला अध्यक्ष राजीव लोचन सोरेन ने कहा-कुछ कमियां हैं. यह चर्चा उन समस्याओं को हल करने के लिए है. अगर कोई पार्टी से प्यार करता है, तो उसे अपना अहंकार और अपमान भुलाकर भाजपा को उसी के क्षेत्र में हराने के लिए काम करना होगा.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola