एक्सएल रनथॉन में दौड़े 930 लोग

एक्सएल रनथॉन में दौड़े 930 लोग
जमशेदपुर. रविवार को एक्सएल रनथॉन 2025 का आयोजन किया गया. एक्सएलआरआइ फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होने वाले इस रनथॉन में ना सिर्फ शहर, बल्कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड के विभिन्न कोने से आए कुल 930 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. फिटनेस, सामुदायिक भागीदारी और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन को तीन भागों में बांटा गया था. 10 किमी, 5 किमी और 2 किमी. 10 किमी के मैराथन को टिनप्लेट कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर उज्ज्वल चक्रवर्ती ने, जबकि एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर डॉ (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज ने 5 किमी के मैराथन को हरी झंडी दिखायी. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के डीन एकेडमिक्स प्रो संजय पात्रो और एएलकॉम के ग्लोबल प्रेसिडेंट रणवीर सिन्हा समेत काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे.
इन्हें मिला पुरस्कार
10 किमी में सबसे तेज धावक : राज कुमार
10 किमी में सबसे तेज महिला धावक : अनीता दास5 किमी में सबसे तेज धावक : मुकेश कुमार
5 किमी में सबसे तेज महिला धावक : मनाली सिंघाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




