मधु ज्योत्सना अखौरी के निधन पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा- वी लव यू नानी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 7:59 AM
आदित्यपुर: ट्रेड यूनियन व कांग्रेस के नेता व जाने-माने चिकित्सक स्व डॉ मनोहर कृष्ण अखौरी की पत्नी व बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी वर्ष 1967 में जमशेदपुर की पहली महिला विधायक बनी थीं.उनके निधन पर प्रियंका ने कहा कि आपके चेहरे पर मुस्कान और आंखों की चमक के साथ […]
https://www.instagram.com/p/BGPZizoJsxx/
उनकी चार पुत्रियां मधु चोपड़ा, लीला मालती, चंद्र मालती व किरण मालती देश के अलग-अलग शहरों में रहती हैं. सभी खबर सुनने के बाद मुंबई पहुंच गये हैं.गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोला : स्व मधु ज्योत्सना अखौरी समाजसेवा के क्षेत्र में भी हमेशा सक्रिय रहीं. उन्होंने अपने आदित्यपुर स्थित आवास संख्या एम-46 में गरीब बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन के साथ शिक्षा देने के लिए स्कूल भी खोला था. इसका संचालन आज भी किया जा रहा है.
ट्रेड यूनियन से भी जुड़ी रही थीं : स्व अखौरी ट्रेड यूनियन से भी जुड़ी हुई थीं उन्हें जेम्को तार कंपनी ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष भी चुना गया था. जिसके माध्यम से उन्होंने मजदूर हित में कई काम किये. वह मजदूरों के लिए सदैव उपलब्ध रहती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










