Jamshedpur News : एमजीएम के इमरजेंसी में लगी पोर्टेबल एक्सरे मशीन

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी विभाग में अलग से पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगा दी गयी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी विभाग में अलग से पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगा दी गयी है. अगर किसी मरीज को एक्सरे की जरूरत होगी, तो इमरजेंसी में ही उसका एक्सरे हो जायेगा. इसके पहले अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में इमरजेंसी से दूर एक्सरे विभाग में जाकर एक्सरे कराना पड़ता था. लेकिन इस मशीन के लगने से यह परेशानी दूर हो जायेगी.

एमजीएम अस्पताल में अलग से लगेगा बिजली का मीटर

एमजीएम अस्पताल में अलग से बिजली मीटर लगेगा. अबतक मेडिकल कॉलेज के मीटर से अस्पताल जुड़ा हुआ है, जिसके कारण उसका बिल ज्यादा आ रहा है. अलग-अलग मीटर लगने से कॉलेज व अस्पताल को अपना-अपना बिल जमा करना होगा. प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल का बिल कॉलेज से अधिक आ रहा है, इसलिए अस्पताल को नया मीटर लगवाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola