जुनियार विद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता की अनूठी पहल, छात्रों ने गीत, कविता और नारों के जरिए दिया नशा छोड़ने का संदेश

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते ग्रामीण और बच्चों की तस्वीर

Bihar Sharif News : नई पीढ़ी ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प, स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : प्रखंड क्षेत्र की जुनियार पंचायत अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय जुनियार एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनियार में रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन (नारा) लेखन, नशा मुक्ति से संबंधित गीत एवं कविता की प्रस्तुति दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशे के खिलाफ एकजुट हुए छात्र, शिक्षक और ग्रामीण

साथ ही विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया तथा सभी ने नशा मुक्ति की शपथ ली. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीणों, वार्ड सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम में संजय कुमार, रंजय कुमार, नीतिश कुमार, सुवोध कुमार सिंह, रश्मि सिन्हा, प्रिया कुमारी, सुरूची कुमारी, अंशुता कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे.

Also Read : बिहारशरीफ में 85 वर्षीय वृद्ध को बदमाशों ने पीटा, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन