8वें वेतन आयोग में बढ़ सकता है HRA, जानिए किसे मिल सकता है ₹73860 तक का फायदा
Photo: AI
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत HRA में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. जानिए 2.0 फिटमेंट फैक्टर आपकी सैलरी और भत्ते को कैसे प्रभावित कर सकता है.
8th Pay Commission: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. प्रोपोज्ड अमेंडमेंट के तहत कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि अभी यह केवल अनुमान है और अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.
बैंकबाजार की ओर से किए गए एक अनुमान के मुताबिक, अगर 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है और मौजूदा HRA दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाता, तो कुछ कर्मचारियों का HRA हर महीने ₹73,860 तक पहुंच सकता है.
कैसे बढ़ेगा HRA?
फिटमेंट फैक्टर सीधे HRA पर लागू नहीं होता. लेकिन यह कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाता है, और HRA की गणना उसी बेसिक सैलरी के आधार पर होती है. यानी जितनी ज्यादा बेसिक पे होगी, उतना ही ज्यादा HRA मिलेगा. बैंकबाजार के CEO आदिल शेट्टी के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर में थोड़ा सा बदलाव भी कर्मचारियों की सैलरी और बेसिक पे से जुड़े सभी भत्तों पर बड़ा असर डाल सकता है.
किस कर्मचारी को कितना HRA मिल सकता है?
अगर 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो अनुमानित HRA इस तरह हो सकता है:
| कर्मचारी स्तर | संशोधित बेसिक पे | X शहर (30%) | Y शहर (20%) | Z शहर (10%) |
| लेवल-13 | ₹2,46,200 | ₹73,860 | ₹49,240 | ₹24,620 |
| लेवल-4 | ₹51,000 | ₹15,300 | ₹10,200 | ₹5,100 |
यह गणना मौजूदा HRA दरों के आधार पर की गई है.
अभी 8वें वेतन आयोग में क्या चल रहा है?
फिलहाल 8वां वेतन आयोग करीब 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स के वेतन और पेंशन में संशोधन को लेकर अलग-अलग पक्षों से चर्चा कर रहा है. कर्मचारी संगठनों ने 2 से 5 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है. वहीं सरकार इन मांगों पर फैसला लेते समय वित्तीय बोझ को भी ध्यान में रखेगी.
क्या अभी इन आंकड़ों को अंतिम माना जाए?
नहीं, फिलहाल सामने आए सभी आंकड़े केवल अनुमानित गणनाएं हैं. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें आने और केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही यह तय होगा कि फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और HRA में वास्तव में कितनी बढ़ोतरी होगी. इसलिए कर्मचारियों को अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 में कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानें 8वें वेतन आयोग का लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










