Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के वेटिंग हॉल से मिली बुजुर्ग की लाश
Published by :RAJESH SINGH
Published at :10 Mar 2026 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित जनरल वेटिंग हॉल में रविवार देर रात करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.
विज्ञापन
शव की पहचान कराने में जुटी रेल पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा
Jamshedpur News :
टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित जनरल वेटिंग हॉल में रविवार देर रात करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और वेटिंग हॉल से शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की. रेल पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. इधर रेल थाना में इस मामले को लेकर यूडी (अप्राकृतिक मौत) का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, टिकट या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके. फिलहाल रेल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










