Jamshedpur News : सैरात दुकानों के किराया वृद्धि का विरोध, 12 को डीएमसी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : शहर के दस सैरात दुकानों का किराया बढ़ोतरी का विरोध शुरू हो गया है.

विज्ञापन

व्यापारियों ने लगाया आरोप, बिना विश्वास में लिये थोपा गया तुगलकी फरमान

Jamshedpur News :

शहर के दस सैरात दुकानों का किराया बढ़ोतरी का विरोध शुरू हो गया है. सोमवार को साकची में जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से सैरात बाजार की दुकानों के किराये में की गयी बढ़ोतरी का विरोध करने का निर्णय लिया गया. संगठन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि व्यापारियों को विश्वास में लिये बिना लिया गया फैसला किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है.

पिछली बार की तरह इस बार भी थमाया फरमान

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि जेएनएसी ने पिछली बार की तरह इस बार भी तानाशाही रवैया अपनाते हुए नया रेट चार्ट जारी कर दिया है. व्यापारियों की भावनाओं और उनकी आर्थिक स्थिति को दरकिनार किया गया है. बैठक का संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया. बैठक में शहर के सभी 10 सैरात बाजारों के प्रतिनिधि शामिल थे.

12 मार्च को दर्ज करायेंगे विरोध

एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि आगामी 12 मार्च को एक प्रतिनिधिमंडल जेएनएसी के उपनगर आयुक्त से मुलाकात करेगा. इस दौरान किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग की जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से बृजेश गोयल, दुर्गादास साहू, सोमनाथ तिवारी, सुरेश कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद, मुन्ना अग्रवाल सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे.

किराया का गणित : ए, बी और सी श्रेणी में बांटीं गयीं दुकानें

धालभूम एसडीएम सह भाड़ा नियंत्रक के आदेश पर लागू नया किराया 1 फरवरी 2026 से प्रभावी माना गया है. जिसकी वसूली 6 मार्च से शुरू हो चुकी है. जेएनएसी ने दुकानों को तीन श्रेणियों में बांटा है. डेली टोल (दैनिक शुल्क) को भी 6 रुपये से बढ़ाकर सीधे 10 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. शहर के 10 सैरात बाजारों में कुल 7718 दुकानें इस फैसले से प्रभावित होंगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola