Jamshedpur News : लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए इंट्रेंस टेस्ट में 330 अभ्यर्थी हुए शामिल
Updated at : 15 Sep 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी सत्र 2024-2027 के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी सत्र 2024-2027 के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा के लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. कुल 456 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 330 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 126 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गयी. इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में उपलब्ध 120 सीटों पर एडमिशन होगा. परीक्षा की निष्पक्षता और कदाचार मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के ओएसडी डॉ. प्रभात कुमार सिंह, केंद्राधीक्षक व को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमर सिंह व परीक्षा नियंत्रक डॉ. भूषण समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




