कदमा से दो व्यक्ति गायब, परिजनों ने थाने में दर्ज कराया सनहा

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर से बिरंची मुखी (55 वर्ष) और रामजनमनगर काली मंदिर के पास रहने वाले बीएन हरि गायब हो गये हैं. इसको लेकर दोनों के परिजन ने कदमा थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. बिरंची मुखी (55 वर्ष) पिछले चार दिनों से गायब हैं. वे सरायकेला के सिजूलता स्थित जवाहर […]
जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर से बिरंची मुखी (55 वर्ष) और रामजनमनगर काली मंदिर के पास रहने वाले बीएन हरि गायब हो गये हैं. इसको लेकर दोनों के परिजन ने कदमा थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. बिरंची मुखी (55 वर्ष) पिछले चार दिनों से गायब हैं. वे सरायकेला के सिजूलता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में चौकीदार हैं.
परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व वे ड्यूटी गये थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. पूर्व में भी एक बार वे 26 नवंबर को गायब हो गये थे और चार दिनों के बाद वापस लौटे थे. वहीं, बीएन हरि सोमवार से गायब हैं. उनका मोबाइल भी बंद है. परिजनों के अनुसार उनलोगों ने कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका. जानकारी के अनुसार बीएन हरि ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था. कुछ दिनों पूर्व इस मामले में थाने में समझौता हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




