आज गवर्नर से मिल इस्तीफा सौंपेंगे सरयू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 3:48 AM
जमशेदपुर : मंत्री सरयू राय गुरुवार को राज्यपाल से मिलकर मंत्री पद से इस्तीफा का पत्र सौंप देंगे. श्री राय ने 17 नवंबर को राजभवन को मंत्री पद और विधानसभा को विधायक के पद से इस्तीफा का पत्र अलग-अलग भेजा था. इधर, श्री राय के इस्तीफे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. राजभवन […]
जमशेदपुर : मंत्री सरयू राय गुरुवार को राज्यपाल से मिलकर मंत्री पद से इस्तीफा का पत्र सौंप देंगे. श्री राय ने 17 नवंबर को राजभवन को मंत्री पद और विधानसभा को विधायक के पद से इस्तीफा का पत्र अलग-अलग भेजा था. इधर, श्री राय के इस्तीफे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी.
राजभवन ने बुधवार को इस बात को खारिज किया कि मंत्री श्री राय के इस्तीफे को कोई पत्र मिला है. राजभवन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि श्री राय के त्यागपत्र संबंधी निर्णय का कोई मामला राजभवन में लंबित नहीं है. श्री राय ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र भेज दिया था. तो वह व्यक्तिगत रूप से मिल कर त्यागपत्र देंगे.
श्री राय ने कहा कि मैंने राजभवन से समय मांगा है. श्री राय के कार्यालय के हवाले से यह भी बताया गया कि 17 नवंबर को निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद रात 9:30 बजे फैक्स के माध्यम से झारखंड डायरी में अंकित राजभवन व विधानसभा के नंबर पर इस्तीफा भेजा गया. इसका रिसिविंग भी प्राप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










