सांठ-गांठ कर दिया गोल्ड लोन, पूर्व बैंक मैनेजर, ज्वेलर्स व अन्य पर केस
Updated at : 23 Nov 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

साकची पेनार रोड स्थित लक्ष्मी विलास बैंक का मामला जमशेदपुर : साकची पेनार रोड स्थित लक्ष्मी विलास बैंक के पूर्व मैनेजर बारीडीह विजया गार्डेन के राकेश रोशन शर्मा ने कंपनी को लाखाें रुपये का चुना लगाने का आरोप लगा है. इस संबंध में वर्तमान बैंक मैनेजर प्रवीण राजहंस मास्के ने साकची थाने में पूर्व ब्रांच […]
विज्ञापन
साकची पेनार रोड स्थित लक्ष्मी विलास बैंक का मामला
जमशेदपुर : साकची पेनार रोड स्थित लक्ष्मी विलास बैंक के पूर्व मैनेजर बारीडीह विजया गार्डेन के राकेश रोशन शर्मा ने कंपनी को लाखाें रुपये का चुना लगाने का आरोप लगा है.
इस संबंध में वर्तमान बैंक मैनेजर प्रवीण राजहंस मास्के ने साकची थाने में पूर्व ब्रांच मैनेजर राकेश रोशन शर्मा सहित साकची स्थित मेसर्स पूनम ज्वेलर्स के संचालक संतोष कुमार चौधरी, उनकी पत्नी पूनम चौधरी, न्यू बाराद्वारी गांधी मार्ग के धर्मेंद्र वर्मा, उनकी पत्नी मालती वर्मा, बेटा धीरज कुमार वर्मा, मानगो डिमना रोड पारसनगर के तोमर सतेन्द्र सिंह, साकची काशीडीह लाइन नंबर तीन के दिलीप वर्मा व गोलमुरी केबुल टाउन बाकुल रोड के धर्मेंद्र कुमार सिंह की पत्नी मंटू देवी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रवीण राजहंस मास्के ने बताया है कि वर्ष 2017 और 2018 में राकेश रोशन शर्मा ने बिना कागजात की जांच के ही आरोपियों को गोल्ड लोन दिया था.
बैंक के वैल्यूवर धर्मेंद्र वर्मा ने भी गलत तरीके से धोखा देकर लोन दिलाया. बैंक के चेन्नई स्थित कार्यालय के वेल्यूअर के कृष्णा ने जब 19 दिसंबर 2018 को इसकी जांच की, तो पाया कि कई कागजात में सही तरीके से हस्ताक्षर नहीं कराया गया है. इस संबंध बैंक जब आरोपियों से जानकारी लेना चाही, तो आरोपियों ने सही जवाब नहीं दिया. पुलिस के अनुसार कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




