और ''लाल'' हुआ प्याज, मिल रहा "80 किलो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 3:16 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : प्याज की बढ़ती कीमत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं, थोक बाजार में 55 से 70 रुपये प्रति किग्रा है. यानी 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल. व्यापारियों की मानें, तो थोक मंडी में प्याज की आवक में कोई कमी नहीं […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : प्याज की बढ़ती कीमत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं, थोक बाजार में 55 से 70 रुपये प्रति किग्रा है. यानी 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल.

व्यापारियों की मानें, तो थोक मंडी में प्याज की आवक में कोई कमी नहीं आयी है. ऊपरी बाजार से ही प्याज महंगी दामों में बिक रहा है. उनका कहना है कि खुदरा बाजार में अभी तक नया प्याज का आवक शुरू नहीं हुआ है. इसके कारण ग्राहकों को ज्यादा कीमत देकर प्याज खरीदना पड़ रहा है. खुदरा बाजार में नया प्याज आने के बाद ही दाम में गिरावट आयेगी.

वहीं, लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि जिस प्याज की थोक बाजार में कीमत 55 रुपये किलो है. उसे भी खुदरा बाजार में 80 रुपये में बेचा जा रहा है. यानी खुदरा व्यापारी प्रति किग्रा प्याज पर 25 रुपये अधिक वसूल रहे हैं, जबकि कृषि उत्पादन बाजार समिति ने खुदरा व्यापारियों से आग्रह किया था कि वे खरीद मूल्य से पांच रुपये दाम बढ़ाकर प्याज का विक्रय करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola