जमशेदपुर पू : भाजपा से रघुवर दास व निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने भरा पर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 12:27 AM
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को आखिरी दिन था. सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर टिकी थीं, जहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं. सोमवार को उन्होंने छठी बार यहां से नामांकन किया. वहीं, मुख्यमंत्री के कैबिनेट के साथी रहे सरयू […]
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को आखिरी दिन था. सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर टिकी थीं, जहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं.
सोमवार को उन्होंने छठी बार यहां से नामांकन किया. वहीं, मुख्यमंत्री के कैबिनेट के साथी रहे सरयू राय ने भी इसी सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा भरा. इसके अलावा कांग्रेस से प्राे गाैरव वल्लभ और झाविमाे से अभय सिंह ने भी जमशेदपुर पूर्वी से पर्चा भरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










