बाजार समिति का दौरा करने पर मंत्री सरयू राय को नोटिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर : आचार संहित उल्लंघन को लेकर मंत्री सरयू राय को धालभूम अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) सह सह परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने नोटिस दिया है. श्री राय से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है. जिला प्रशासन ने यह नोटिस परसुडीह की कृषि उत्पादन बाजार समिति का दौरा करने पर दिया. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : आचार संहित उल्लंघन को लेकर मंत्री सरयू राय को धालभूम अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) सह सह परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने नोटिस दिया है. श्री राय से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है. जिला प्रशासन ने यह नोटिस परसुडीह की कृषि उत्पादन बाजार समिति का दौरा करने पर दिया.

विज्ञापन

नोटिस श्री राय के बिष्टुपुर आवासीय कार्यालय में भेजा गया है. दरअसल, बुधवार को श्री राय ने प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर कृषि बाजार समिति का दौरा किया था. एसडीओ ने बताया, मंत्री सरयू राय को आचार संहिता उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा गया है. मंत्री बाजार समिति गये थे. उनसे पूछा गया है कि कार्यक्रम सरकारी था या राजनीति. पक्ष आने के बाद नियमानुसार आगे कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola