मानगो में अपराधियों व पुलिस में मुठभेड़

जमशेदपुर :मानगो बैकुंठनगर में मंगलवार की रात अमर ठाकुर के भाई विक्रम ठाकुर और उसके घर पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों की गुरुवार सुबह गौड़ बस्ती बादशाह मैदान के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गयी. बदमाशों ने रोकने के लिए पुलिस पर गोली चलायी, जवाब में पुलिस ने दो राउंड गोली चलायी. पुलिस को […]
जमशेदपुर :मानगो बैकुंठनगर में मंगलवार की रात अमर ठाकुर के भाई विक्रम ठाकुर और उसके घर पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों की गुरुवार सुबह गौड़ बस्ती बादशाह मैदान के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गयी. बदमाशों ने रोकने के लिए पुलिस पर गोली चलायी, जवाब में पुलिस ने दो राउंड गोली चलायी.
पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से यहां पहुंचे हैं. सूचना मिलते ही दो बाइक पर सादे लिबास में चार पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे. पुलिस को देख राहुल सिंह, सन्नी यादव और सूरज सिंह उर्फ माधव पैदल भागने लगे. भागने के क्रम में बादशाह मैदान के पास सन्नी यादव ने पुलिस पर गोली चला दी.
जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड गोली चलायी. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन दोनों ओर से फायरिंग के कारण इलाके में अफरातफरी मच गयी. इस बीच पुलिस ने सन्नी यादव और सूरज सिंह को खदेड़कर दबोच लिया, जबकि राहुल सिंह भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










