ePaper

हत्यारे को सजा दिलाने वाले एपीपी सम्मानित

Updated at : 13 Sep 2019 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारे को सजा दिलाने वाले एपीपी सम्मानित

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में हाइवा चालक अजीत नंदी के हत्यारे को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए एसएसपी अनूप बिरथरे ने गुरुवार को अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार शर्मा को कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौक पर अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस की यह पहल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में हाइवा चालक अजीत नंदी के हत्यारे को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए एसएसपी अनूप बिरथरे ने गुरुवार को अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार शर्मा को कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौक पर अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस की यह पहल उनका हौसला बढ़ता है जो दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रेरित करता है.

एसएसपी अनूप बिरथरे ने अपर लोक अभियोजक के कार्य की प्रशंसा की. बुधवार को अदालत ने बर्मामाइंस के हाइवा चालक अजीत नंदी की हत्या में पंकज साहू को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. आर्म्स एक्ट में पंकज साहू को सात साल की सजा और 5 हजार जुर्माना कोर्ट ने लगाया है. घटना 16 फरवरी 2017 की है. अजीत और पंकज दोस्त थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola