दोस्त के साथ घूमने गयी युवती काे अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, तीन घंटे बाद मिली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 2:14 AM
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थानान्तर्गत पुडिसिली गांव के पास बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. अपने दोस्त के साथ घूमने गयी एक युवती का अपहरण होने की खबर पूरे शहर में तेजी से फैली. करीब तीन घंटे के बाद वह युवती जुगसलाई घाेड़ाचौक भी पहुंचा […]
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थानान्तर्गत पुडिसिली गांव के पास बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. अपने दोस्त के साथ घूमने गयी एक युवती का अपहरण होने की खबर पूरे शहर में तेजी से फैली. करीब तीन घंटे के बाद वह युवती जुगसलाई घाेड़ाचौक भी पहुंचा दी गयी. पूरे घटनाक्रम को लेकर दो जिलों की पुलिस परेशान रही. समाचार लिखे जाने तक युवती से जुगसलाई थाना में पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










