ePaper

एक सितंबर तक खाली करें फ्लैट्स

Updated at : 06 Aug 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
एक सितंबर तक खाली करें फ्लैट्स

धातकीडीह : जी प्लस वन व थ्री फ्लैट्स जर्जर, जुस्को ने दिया अल्टीमेटम जमशेदपुर :जुस्को ने धातकीडीह के जी प्लस वन के ब्लॉक ए,बी,सी,डी,ई,एफ तथा जी प्लस थ्री ब्लॉक के जे, के, एल, एम, एन को जर्जर घोषित कर दिया है. फ्लैट में रह रहे लोगों को एक सितंबर तक हर हाल में खाली करने […]

विज्ञापन

धातकीडीह : जी प्लस वन व थ्री फ्लैट्स जर्जर, जुस्को ने दिया अल्टीमेटम

जमशेदपुर :जुस्को ने धातकीडीह के जी प्लस वन के ब्लॉक ए,बी,सी,डी,ई,एफ तथा जी प्लस थ्री ब्लॉक के जे, के, एल, एम, एन को जर्जर घोषित कर दिया है. फ्लैट में रह रहे लोगों को एक सितंबर तक हर हाल में खाली करने का आदेश दिया है. कहा है कि अगर फ्लैट्स खाली नहीं किये गये तो दुर्घटना हो सकती है.
इस दौरान जान-माल के नुकसान के लिए जुस्को जिम्मेदार नहीं होगी. लोगों को इन फ्लैट्स से दूर रहने को कहा गया है. जुस्को ने सोमवार को इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है. साथ ही जर्जर फ्लैट्स की तस्वीरें भी जारी की गयी हैं. धातकीडीह मेडिकल बस्ती के नाम से पहचाने जाने वाले सभी फ्लैट्स टीएमएच और कबीरिया स्कूल के बगल के इलाके में स्थित हैं.
जुस्को की टीम ने किया सर्वे, सौंपी रिपोर्ट. जुस्को की ओर से मेडिकल सर्विस फ्लैट की सेफ्टी ऑडिट करायी गयी है. टीम ने गत दो और तीन अगस्त को इसकी ऑडिट की थी. इसे मानव, पशु व संपत्ति के लिए खतरनाक घोषित किया गया. वर्ष 1983 में टीएमएच में साफ-सफाई करने वाले लोगों के लिए 64 मेडिकल फ्लैट बनाये गये थे. 64 फ्लैट की ऑडिट में पाया गया कि इसमें 256 लोग रह रहे हैं. इनमें अधिकांश में अवैध तरीके से मकान बना लिये गये हैं. ऑडिट रिपोर्ट में पाया गया है कि यह काफी खतरनाक हो चुका है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
तीन दिनों से जुस्को की टीम कर रही दौरा. जुस्को की टीम पिछले तीन दिनों से इस इलाके का दौर कर रही है. लोगों को सुरक्षा का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया. दो अगस्त को सुबह दस बजे जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर गयी. टीम ने फ्लैट की जांच की. इसमें टाटा स्टील के राजीव कुमार, टीके श्रीधर, जुस्को के मेजर विक्रम ठाकुर, एमएम सिंह और आइसीएस के पदाधिकारी शामिल रहे. सीनियर डीएम सेफ्टी सत्यराज रथ और संतोष पांडेय भी इस टीम में शामिल थे इन लोगों ने पाया कि इन सभी ब्लॉक की दीवार टूट रही है.
छत टूट कर तक गिर रही है तथा दीवारें हिल रही हैं. फाउंडेशन तक हिल चुका है. कई गहरी दरार आ चुकी है. कई जगहों पर चूहों ने बड़े गड्ढे भर दिये हैं. इससे काफी गंदगी भी फैल चुकी है. जुस्को की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन से चार साल में कई बार उसको नये सिरे से बनाने की कोशिश की गयी, लेकिन स्थानीय लोगों ने बनवाने नहीं दिया. बाद में यह सिफारिश की गयी है कि तत्काल सारे फ्लैट को खाली करा दिया जायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola