जमशेदपुर : कलेक्टर के नाम पर ठगी करनेवाला गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2019 9:43 AM
जमशेदपुर : मध्यप्रदेश की सतना से आयी पुलिस टीम ने साइबर पुलिस की मदद से शनिवार रात सोनारी निवासी पुष्कर आर्या को गिरफ्तार कर लिया. पुष्कर पर सतना के कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह का फर्जी फेसबुक आइडी बना कर लोगों को ठगने का आरोप है. पुष्कर ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. […]
जमशेदपुर : मध्यप्रदेश की सतना से आयी पुलिस टीम ने साइबर पुलिस की मदद से शनिवार रात सोनारी निवासी पुष्कर आर्या को गिरफ्तार कर लिया. पुष्कर पर सतना के कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह का फर्जी फेसबुक आइडी बना कर लोगों को ठगने का आरोप है. पुष्कर ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसने इस कार्य में एक अन्य साथी के भी शामिल होने की बात बतायी है. पुष्कर मैसेजर के जरिये लोगों से पैसे ठगी कर रहा था. उसने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये वसूल लिये है. इससे पूर्व साइबर चोर पूर्व में जयपुर के कलेक्टर जगरूप सिंह यादव का फेक आइडी बना कर ठगी को अंजाम दे चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










