राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का रांची में रैली और प्रदर्शन चार सितंबर को

Updated at : 29 Jul 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का रांची में रैली और प्रदर्शन चार सितंबर को

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 25 सूत्री मांग को लेकर चार सितंबर को रांची में रैली प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मोरहाबादी मैदान (दादा-दादी पार्क) से रैली-प्रदर्शन शुरू होगा जो राजभवन होते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंच कर महाधरना में बदल जायेगा. साथ ही मुख्यमंत्री को मांग […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 25 सूत्री मांग को लेकर चार सितंबर को रांची में रैली प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मोरहाबादी मैदान (दादा-दादी पार्क) से रैली-प्रदर्शन शुरू होगा जो राजभवन होते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंच कर महाधरना में बदल जायेगा. साथ ही मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा जायेगा.

पुराना कोर्ट के बंदोबस्त कार्यालय परिसर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में 16 जिला, 33 संघ एवं राज्य कमेटी के पद धारकों ने भाग लिया. इस अवसर पर बिष्टुुपुर पीएचइडी कार्यालय परिसर में जिला महासंघ कार्यालय का शुभारंभ किया गया. बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ने महामंत्री का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में लगभग दो लाख कर्मचारी इस महासंघ से जुड़े हुए हैं. झारखंड सरकार जल्द महासंघ की मांग को पूरे करे. आंगनबाड़ी, एनआरएचएम, पारा शिक्षक,साक्षरता प्रेरक एवं जल सहिया के आंदोलन एवं मांग का बैठक में समर्थन किया गया.
मांग : मुफ्फिसल कार्यालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह करने, नई पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, समान कार्य के लिए समान वेतन के आलोक में सभी अनुबंध, संविदा एवं मानदेय कर्मियों को नियमित करने, समाहरणालय में नया पद सृजन करने की स्वीकृति देने, आंगनबाड़ी सेविका, लघु सेविका सहायिका एवं पोषण सखी को अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता की स्वीकृति, पेंशन सेवानिवृति की उम्र सीमा में बढ़ोतरी, चिकित्सा भत्ता, शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षकेतर कर्मचारियों को 33 दिन अर्जित अवकाश की स्वीकृति, यात्रा भत्ता की स्वीकृति, सभी राज्य कर्मियों को एसीपी, एमएसीपी प्रोन्नति ससमय देने, पंचायत सचिव, लिपिक, जनसेवक, राजस्व उप निरीक्षक, चतुर्थवर्ग कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के वेतनमान एवं ग्रेड वेतनमान में बढ़ोतरी, एमपीडब्ल्यू, मनरेगा कर्मी, जलसहिया की मांग समेत 25 मांग.
बैठक में मौजूद थे : निताई चंद्र चौधरी, सत्य नारायण मांझी, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, जीतेंद्र सिंह बड़ाइक, देवंती देवी, अमरनाथ सिंह, बम शंकर शर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola