मानगो में 74 पीएम अावास का डीपीआर हुआ स्वीकृत
Updated at : 27 Jul 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

मानगो में आवास योजना के तहत 712 डीपीआर हो चुके हैं स्वीकृत जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना (घटक 4) के तहत 74 डीपीआर को फिर से स्वीकृति प्रदान की गयी है. एक से सात अगस्त तक नये स्वीकृत पीएम आवास बनाने के लिए नींव की खुदाई की जायेगी. व्यक्तिगत आवास के […]
विज्ञापन
मानगो में आवास योजना के तहत 712 डीपीआर हो चुके हैं स्वीकृत
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना (घटक 4) के तहत 74 डीपीआर को फिर से स्वीकृति प्रदान की गयी है. एक से सात अगस्त तक नये स्वीकृत पीएम आवास बनाने के लिए नींव की खुदाई की जायेगी.
व्यक्तिगत आवास के तहत स्वीकृत आवेदकों के साथ एकरारनामा किया जा रहा है. पूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभुकों को चार किस्त में 2.25 लाख रुपये मिलेगा. पहले किस्त के तौर पर 45 हजार, दूसरे किस्त में 67,500 रुपये, तीसरे किस्त में 45 हजार रुपया और चौथे किस्त में लाभुक को 67, 500 रुपया मिलेगा. मानगो नगर निगम में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 712 डीपीआर स्वीकृत हो चुके है. जबकि 549 आवास बन चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




