मरीजों को नहीं मिल रहीं दवाएं, बाजार से खरीदने को मजबूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2019 5:25 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में दवा की कमी हो गयी है, जिसके कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं. अस्पताल में लगभग 270 प्रकार की दवा मंगायी जाती हैं, लेकिन वर्तमान में अस्पताल में एंटी रेबीज व एंटी बॉयोटिक जैसी दवा भी समाप्त है. इसके कारण ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में दवा की कमी हो गयी है, जिसके कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं. अस्पताल में लगभग 270 प्रकार की दवा मंगायी जाती हैं, लेकिन वर्तमान में अस्पताल में एंटी रेबीज व एंटी बॉयोटिक जैसी दवा भी समाप्त है.

इसके कारण ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है. पिछले दो महीने से अस्पताल में दवा की कमी का यही हाल है. अस्पताल प्रशासन की मानें, तो वर्तमान समय में कई ऐसी दवाएं हैं, जाे अस्पताल में उपलब्ध नहीं है.
लोकसभा चुनाव के दौरान आवंटन नहीं होने और टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाये जाने की वजह से दवा की खरीद नहीं हो पायी, जिसके कारण यह स्थिति बनी है.
दवा खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. कुछ तकनीकी खराबी के कारण टेंडर नहीं खोला जा सका है. सोमवार को टेंडर खोलने का प्रयास किया जायेगा. अन्यथा तकनीकी खराबी को दूर कर फिर से टेंडर किया जायेगा. अाचार संहिता के कारण अस्पताल के लिए दवा नहीं खरीदी गयी, लेकिन मरीजों की परेशानी को जल्द दूर किया जायेगा.
डॉ अरुण कुमार, अधीक्षक, एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola