स्टेशन पर छोटी बहन को जबरन ले जा रहा था किशोर, भाई ने विरोध किया तो चाकू मारा
Updated at : 01 Jul 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर रविवार की दोपहर 10 वर्षीय गुलगुलिया बच्चे को चाकू मार कर घायल कर दिया गया. वहीं, बचाव करने में बच्चे के दिव्यांग पिता के चेहरे पर भी चोट आयी है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने घायल को बचाया, लेकिन तब तक हमलावर फरार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर रविवार की दोपहर 10 वर्षीय गुलगुलिया बच्चे को चाकू मार कर घायल कर दिया गया. वहीं, बचाव करने में बच्चे के दिव्यांग पिता के चेहरे पर भी चोट आयी है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने घायल को बचाया, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था.
इसके बाद बच्चे को सहायक स्टेशन मास्टर के पास ले जाया गया, जहां से घायल को एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल भिजवाया गया. घटना को लेकर घायल बच्चे के पिता ने बताया कि वे टाटा से धनबाद जाने वाले थे. इसी दौरान उनकी छोटी बेटी को एक अज्ञात लड़का ले जाने लगा, जिसका उसके बेटे ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे चाकू मार दिया.
प्लेटफॉर्म पर फैला खून
घटना में 10 वर्षीय बच्चे के बाएं हाथ तीन जगहों पर गहराई से कट गया है. जिसके कारण प्लेटफॉर्म पर कई जगहों पर खून फैल गया, जिसे बाद में साफ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




