शहर मेरे लिए नया नहीं, चोरी छिनतई पर लगायेंगे अंकुश
Updated at : 01 Jul 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के नये सिटी एसपी के तौर पर सुभाष चंद्र जाट ने रविवार को अपना प्रभार संभाल लिया. उन्होंने बातचीत में कहा कि जमशेदपुर शहर उनके लिए नया नहीं है. ग्रामीण एसपी रहने के दौरान शहर को बेहतर ढंग से समझने का उन्हें मौका मिला है. उन्होंने बताया कि पूर्व के सिटी एसपी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नये सिटी एसपी के तौर पर सुभाष चंद्र जाट ने रविवार को अपना प्रभार संभाल लिया. उन्होंने बातचीत में कहा कि जमशेदपुर शहर उनके लिए नया नहीं है. ग्रामीण एसपी रहने के दौरान शहर को बेहतर ढंग से समझने का उन्हें मौका मिला है.
उन्होंने बताया कि पूर्व के सिटी एसपी ने बेहतर कार्य किया है, वे इसे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे. सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि यहां छिनतई जैसी घटना ज्यादा हो रही हैं, जिसमें किसी गिरोह विशेष का अपराधी न होकर नये चेहरे, युवा व नाबालिग की संलिप्तता पायी जा रही है. ऐसी घटनाओं पर कैसे अंकुश लगे, इसको लेकर वह विशेष कार्य करेंगे.
हालांकि उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसको लेकर टीम ने काम किया है. उसका लाभ मिलेगा. थाना में जाने वाले पीड़ित व शिकायतकर्ता को किसी तरह की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर को और बेहतर करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




