घाघीडीह जेल में चार दिन और जल संकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 3:41 AM
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में पेयजल संकट के लिए पूरी तरह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियर ही जिम्मेदार है. जेल प्रशासन ने चार दिन पूर्व ही यहां का मोटर खराब होने की सूचना पेयजल अभियंता को दे दी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. नतीजा घाघीडीह जेल में पेयजल संकट के […]
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में पेयजल संकट के लिए पूरी तरह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियर ही जिम्मेदार है. जेल प्रशासन ने चार दिन पूर्व ही यहां का मोटर खराब होने की सूचना पेयजल अभियंता को दे दी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. नतीजा घाघीडीह जेल में पेयजल संकट के रूप में सामने आया है.
पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से आक्रोशित जेल के सुरक्षा कर्मियों और बंदियों ने शनिवार को हंगामा किया. उन्हें शांत कराने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आक्रोशित सुरक्षा कर्मियों ने 24 घंटे में पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर कड़ा निर्णय लेने की चेतावनी जेल प्रशासन को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










