गैंगस्टर अखिलेश सिंह की संपत्ति इडी करेगा नीलाम

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह की नोएडा, जबलपुर व गुरुग्राम की करोड़ों की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (इडी) नीलाम करेगी. हालांकि नीलामी की तिथि निर्धारित नहीं की गयी है. इस मामले में जिला पुलिस ने इडी को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की थी. इसके बाद इडी ने अखिलेश सिंह की संपत्ति को सीज कर […]
जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह की नोएडा, जबलपुर व गुरुग्राम की करोड़ों की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (इडी) नीलाम करेगी. हालांकि नीलामी की तिथि निर्धारित नहीं की गयी है. इस मामले में जिला पुलिस ने इडी को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की थी. इसके बाद इडी ने अखिलेश सिंह की संपत्ति को सीज कर सभी जगहों पर नोटिस चिपका दिया था.
प्रवर्तन निदेशालय के इसी फैसले के खिलाफ अखिलेश सिंह ने इडी कोर्ट में आवेदन दिया था. इसके बाद यह मामला ट्रिब्यूनल में चल रहा था, जिसे रद्द कर दिया गया है. मालूम हो कि जिला पुलिस ने नवंबर 2017 में गुरुग्राम से अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया था. बिरसानगर के सृष्टि गार्डेन से पुलिस को उसकी संपत्ति के कागजात मिले थे. उसने जबलपुर, गुरुग्राम, नोएडा, देहरादून, रांची समेत अन्य जगहों पर संपत्ति खरीदी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




